देश

आर्मी का बुलेट प्रूफ वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 22, 2026
1 min read • 1.2k views
आर्मी को बुलेट प्रूफ वाहन गहरी खाई में गिरा

नई दिल्ली, 22 जनवरी 2026। आर्मी का बुलेट प्रूफ वाहन 22 जनवरी 2026 को 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गयी। कई जवान घायल हैं। घटना जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आर्मी का बुलेटप्रूफ वाहन समीप में स्थित पोस्ट की ओर जा रहा था। इस वाहन में 17 जवान सवार थे। अचानक चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया और 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन के गहरी खाई में गिरने की जानकारी होने पर आर्मी और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। इस घटना में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। सात जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसमें से तीन की हालत गंभीर है।

घायल जवानों को विशेष इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।