• Home
  • देश
  • सुबह 08.45 बजे क्रैश हुआ चार्टर प्लेन, खराबी आने पर की थी इमरेंसी लैंडिंग
सुबह 08.45 बजे क्रैश हुआ चार्टर प्लेन,

सुबह 08.45 बजे क्रैश हुआ चार्टर प्लेन, खराबी आने पर की थी इमरेंसी लैंडिंग

मुंबई, 28 जनवरी 2026। मुंबई से जा रहा चार्टर प्लेन बुधवार 28 जनवरी 2026 की सुबह 8.45 बजे बारामती में इमरजेंसी लैडिंग के दौरान क्रैश हो गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार प्लेन में सवार थे। हादसा इतना वीभत्स था कि विमान पर सवार कोई भी जिंदा नहीं बचा।

विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ 1 PSO और 1 अटेंडेंट सवार थे। 2 क्रू सदस्य विमान का संचालन कर रहे थे। सभी की हादसे में मौत हो गयी। जैसे हर विमान हादसे की जानकारी मिली बचाव दल पहुंच गया पर तब तक विमान पूरी तरह से जलकर मलबे में तब्दील हो चुका था।

डिप्टी सीएम अजित पवार विमान से बारामती जा रहे थे। वहां उन्हें कई चुनावी सभा में शामिल होना था। बारामती उनका विमान पहुंच चुका था। विमान में आयी अचानक खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी।

विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को विमान से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने घटन की जानकारी होने पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस से बात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने घटन पर गहरा शोक जताया है। इस घटन को लेकर देश भर में शोक का माहौल है।