विदेश

हिज्बुल्लाह के प्रमुख नेता मोहम्मद राद को इजरायल ने मार गिराया

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 2, 2026
1 min read • 1.2k views
हिज्बुल्लाह के प्रमुख नेता मोहम्मद राद को इजरायल ने मार गिराया

तेल अवीव, 2 मार्च 2026। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ईरान के साथ युद्ध के बीच लेबनान में भी ताबड़तोड़ बमबारी की है। इसमें हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेता मोहम्मद राद की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि सऊदी के अल-हदथ ने सोमवार 2 मार्च 2026 की सुबह की है। राद हिज्बुल्लाह के संसदीय गुट के प्रमुख भी थे। बताया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह ने रात भर उत्तरी इजराइल की ओर कई मिसाइलें दागी थी, जिसके बाद इजरायली बलों ने जवाबी कार्रवाई की है।

IDF के उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर रफी मिलो ने कहा, हिज्बुल्लाह ने लेबनान राज्य के बजाय ईरानी शासन को चुना और हमारे नागरिकों पर हमला किया। हम तैयार थे और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मिलो ने कहा कि हिज्बुल्लाह द्वारा रॉकेट हमले के तुरंत बाद हमने योजना बनाकर बेरूत और दक्षिणी लेबनान में वरिष्ठ आतंकवादियों, मुख्यालयों और आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की पहली व्यापक लहर शुरू की है।

राद हिज्बुल्लाह के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनका एक बेटा अब्बास राद था, जो 2023 में दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली हमले में मारा गया था। मोहम्मद राद हिज्बुल्लाह संगठन के शूरा काउंसिल (सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संसदीय संस्था) के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि उनको हिज्बुल्लाह के उपमहासचिव के रूप में नियुक्त करने की संभावना थी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।