4 साल में देश के 2 लाख युवाओं को कुशल बनाएगी केन्द्र सरकार

नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2026। भारत में सीएसआर समर्थित कौशल विकास कार्यक्रम अब फंडिंग गतिविधियों से हटकर परिणामों की फंडिंग की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने वर्कशॉप में, सीएसआर, सामाजिक क्षेत्र और सरकार के भागीदारों को एक साथ बुलाया गया। सभी पक्ष प्रभाव, नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लक्ष्य पर पूरी तरह सहमत रहे।

वर्कशॉप में उपस्थित केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि हमारा मंत्रालय स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड की सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब स्किल आउटकम फंड की ओर बढ़ चुका है। अगले चार वर्षों में स्किल आउटकम फंड 2 लाख युवाओं के प्रशिक्षण में सहायता करेगा। इसमें परिणामों को ही मुख्य केंद्र में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमने एक ऐसा ज्ञान-संसाधन (knowledge resource) लॉन्च किया है, जिसमें पहले स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड से मिली मुख्य सीखों को संकलित किया गया है। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक-निजी भागीदारी बड़े पैमाने पर परिणाम दे सकती है।