खेल

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का ऐलान, विकल्प तिवारी चुने गए कप्तान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 7, 2026
1 min read • 1.2k views
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का ऐलान, विकल्प तिवारी चुने गए कप्तान

रायपुर, 7 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी 2026 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के मैच 14 नवंबर से शुरू हो जाएंगे जो 26 नवंबर तक चलेंगे। टीम का कप्तान विकल्प तिवारी को बनाया गया है। इसके अलावा अजय मंडल, अमनदीप खरे, आयुष पांडेय, भरत गोंडवानी, देव आदित्य सिंह, धर्मेन्द्र जडेजा, जयंत यादव, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान, रुद्र प्रताप देहारी, संगीत सोनी, संदीप वारियर, शशांक चन्द्राकर, शुभम अग्रवाल और सौरभ मजुमदार टीम में शामिल हैं।

14 नवंबर से कोलकाता में बीसीसीआई द्वारा सैयद मुश्ताक अली टी-20 टाफी के मैच शुरू किये जाएंगे। इसमें 14 नवंबर को पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड की टीम के बीच होगा। इसके बाद 16 नवंबर को छत्तीसगढ़ और हैदराबाद, 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा, 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ और गुजरात, 22 नवंबर को छत्तीसगढ़ और मुंबई, 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ और गोवा तथा 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ और विदर्भ की टीम के बीच मैच खेले जाएंगे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।