देश

बेजुबानों की आवाज बने पत्रकारिता: राधाकृष्णन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 17, 2025
1 min read • 1.2k views
बेजुबानों को आवाज बने पत्रकारिता: राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर अवार्ड 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को दिया।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए देश में हो रहे सकारात्मक बदलाव को उजागर करने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बेजुबानों को आवाज देने में पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने जागरूकता फैलाकर और जिम्मेदार सार्वजनिक संवाद को आकार देकर नशामुक्त समाज बनाने में मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक के इस युग में, सच और फर्जी खबरों में फर्क करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रेस और मीडिया को हमारे लोकतंत्र में एक जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

मनोरमा समूह की चिरस्थायी विरासत को स्वीकारते हुए, सीपी राधाकृष्णन ने सत्य, भाषा, संस्कृति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और मलयालम साहित्य एवं मीडिया में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने मनोरमा न्यूज की केरल के अग्रणी जनमत निर्माता और वर्षों से लोगों की नब्ज को प्रतिबिंबित करने वाली एक विश्वसनीय आवाज होने की सराहना की।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।