शशि प्रकाश गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, जनवरी 2027 तक रहेगा कार्यकाल

शशि प्रकाश गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, जनवरी 2027 तक रहेगा कार्यकाल

लखनऊ, 31 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के कार्यकाल की समाप्ति के बाद की गई, जो 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो गये। शशि प्रकाश गोयल मुख्यमंत्री योगी … Read more

प्रतापगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय का निधन, शोक की लहर

प्रतापगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय का निधन, शोक की लहर

प्रतापगढ़, 31 जुलाई 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ का गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से प्रतापगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण … Read more

मोहिनी पाठक बनीं यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक

मोहिनी पाठक बनीं यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की अपर पुलिस अधीक्षक

लखनऊ, 31 जुलाई 2025। डायल 112 में अपर पुलिस अधीक्षक रही मोहिनी पाठक को योगी सरकार ने नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अब यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार 31 जुलाई 2025 को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 15 अपर … Read more

लखनऊ विश्वविद्यालय की दूसरी महिला कार्यवाहक कुलपति बनीं प्रो. मनुका खन्ना

लखनऊ विश्वविद्यालय की दूसरी महिला कार्यवाहक कुलपति बनीं प्रो. मनुका खन्ना

लखनऊ, 31 जुलाई 2025। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के राजनीतिशास्त्र विभाग की प्रोफेसर और प्रतिकुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने कार्यवाहक कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभाल ली है। इस नियुक्ति के साथ वह लविवि के इतिहास में दूसरी महिला कार्यवाहक कुलपति बन गई हैं। इससे पहले प्रो. रूपरेखा वर्मा ने यह जिम्मेदारी संभाली थी। … Read more

जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विधायक विनोद सरोज की मां का निधन

जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष विधायक विनोद सरोज की मां का निधन

प्रतापगढ़, 31 जुलाई 2025। जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद सरोज की मां सुशीला देवी का गुरुवार 31 जुलाई 2025 की सुबह 5 बजे निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ … Read more

प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी बीएचयू के नए कुलपति

प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी को मिली बीएचयू के नए कुलपति की जिम्मेदारी

वाराणसी, 31 जुलाई 2025। प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी को बीएचयू का नया कुलपति बनाया गया है। वे बीएचयू के 29वें कुलपति के रुप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। वर्तमान में वह आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा की नियुक्ति के अनुसार पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के … Read more