प्रतापगढ़ में आंवला एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन का गठन, वीरेंद्र पांडेय बने प्रबंधक

प्रतापगढ़ में आंवला एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन का गठन, वीरेंद्र पांडेय बने प्रबंधक

प्रतापगढ़, 17 मई 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में आंवला उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इसके लिए आंवला एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन प्रतापगढ़ का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस फाउंडेशन का उद्देश्य आंवला और इसके उत्पादों को देश-विदेश में प्रचारित करना, निर्यात को बढ़ावा देना … Read more

प्रतापगढ़ का खाद्य प्रसंस्करण भी ODOP में शामिल, उत्पादों को मिलेगी नई उड़ान

प्रतापगढ़ का खाद्य प्रसंस्करण भी ODOP में शामिल, उत्पादों को मिलेगी नई उड़ान

प्रतापगढ़, 13 मई 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए एक नया अध्याय शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के तहत प्रतापगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण को शामिल करने की घोषणा की है, जिससे स्थानीय उद्यमियों, किसानों और छोटे व्यवसायियों के लिए आय वृद्धि … Read more

अदाणी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में शुरू किया ग्रीन मिशन, भेजा हाइड्रोजन चलित ट्रक

अदाणी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में शुरू किया ग्रीन मिशन, भेजा हाइड्रोजन चलित ट्रक

रायपुर 10 मई, 2025। अदाणी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में ग्रीन मिशन की शुरुआत की है। ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक जारी किया है। यह लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में स्वच्छ और ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में … Read more

एक्सिस मैक्स लाइफ आईपीक्यू 7.0 सर्वे के चौंकाने वाले निष्कर्ष

एक्सिस मैक्स लाइफ आईपीक्यू 7.0 सर्वे के चौंकाने वाले निष्कर्ष

रायपुर, 9 मई 2025। एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपने फ्लैगशिप इंडिया प्रोटेक्शन कोशेंट (आईपीक्यू) सर्वे के सातवें संस्करण के निष्कर्ष जारी किए हैं, जो शहरी भारत की वित्तीय सुरक्षा की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं। कांतार, दुनिया की अग्रणी मार्केटिंग डाटा और एनालिटिक्स कंपनी, के सहयोग से 25 भारतीय शहरों में 6,360 परिवारों … Read more

सूर्या रोशनी ने लांच किया BLDC फैन, करेगा बिजली की बचत

सूर्या रोशनी ने लांच किया BLDC फैन, करेगा बिजली की बचत

रायपुर, 29 अप्रैल 2025। सूर्या रोशनी ने बाजार में नया BLDC (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट) फैन लांच किया है। इसकी खासियत है कि यह फैन कमरे की कूलिंग के साथ ही बिजली की भी बचत करेगा। सूर्या रोशनी भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक है। कंपनी ने BLDC फैन के चार मॉडल बाजार में … Read more

फ्लैट स्टील आयात पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी ऐतिहासिक कदम : नवीन जिन्दल

रायपुर, 23 अप्रैल 2025। केंद्र सरकार ने घरेलू इस्पात उद्योग की सुरक्षा के लिए फ्लैट स्टील उत्पादों के आयात पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगा दी है, जो 21 अप्रैल से अगले 200 दिनों तक प्रभावी रहेगी। इस कदम का उद्देश्य चीन, दक्षिण कोरिया और जापान से सस्ते स्टील आयात को नियंत्रित करना है, जिससे घरेलू इस्पात निर्माताओं को राहत मिले। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज़ द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उपरोक्त देशों से स्टील आयात से घरेलू उद्योग को ‘गंभीर नुकसान’ हो रहा था। गौरतलब है कि भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक देश है, वित्त वर्ष 2024-25 में तैयार स्टील का शुद्ध आयातक देश बन गया और कुल आयात 95 लाख टन के साथ 9 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस फैसले का भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) और देश के प्रमुख उद्योगपतियों ने स्वागत किया है। भारतीय इस्पात संघ के अध्यक्ष और जिन्दल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर करार दिया है। उन्होंने कहा, हम सरकार के इस निर्णायक कदम के लिए आभारी हैं कि फ्लैट स्टील उत्पादों पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाई गई है, जो कि अव्यावहारिक कीमतों पर आ रहे आयात को रोकने के लिए बेहद आवश्यक था। सरकार का यह सहयोग निवेशकों को 2030 तक 300 मिलियन टन की क्षमता निर्माण के लक्ष्य की ओर एक नए जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अग्रसर करेगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और इस्पात व इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के प्रति अटूट समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया और जिन्दल स्टील एंड पावर जैसी कंपनियों को इस निर्णय से सीधे लाभ की उम्मीद है। लगातार दूसरे वर्ष स्टील का शुद्ध आयातक बन जाना, देश के इस्पात क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया था। ऐसे में यह सेफगार्ड ड्यूटी न केवल एक सुरक्षात्मक उपाय है, बल्कि यह घरेलू विस्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए एक रणनीतिक कदम भी है। नवीन जिन्दल लंबे समय से इस क्षेत्र के हितों की पुरज़ोर वकालत करते रहे हैं। इस दिशा में उन्होंने नीति-निर्माताओं के साथ संवाद में निर्णायक भूमिका निभाई है। उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता ने यह सुनिश्चित किया कि देश के इस्पात उद्योग को नीतिगत समर्थन मिले। भारत को 5 ट्रिलियन (खरब) डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यह निर्णय एक मजबूत संकेत है कि सरकार घरेलू उद्योगों के साथ खड़ी है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

रायपुर, 23 अप्रैल 2025। केंद्र सरकार ने घरेलू इस्पात उद्योग की सुरक्षा के लिए फ्लैट स्टील उत्पादों के आयात पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगा दी है, जो 21 अप्रैल से अगले 200 दिनों तक प्रभावी रहेगी। इस कदम का उद्देश्य चीन, दक्षिण कोरिया और जापान से सस्ते स्टील आयात को नियंत्रित करना है, जिससे घरेलू … Read more