• Home
  • देश
  • भारतीय रेल ने पूरा किया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सपना
asr24news

भारतीय रेल ने पूरा किया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सपना

नई दिल्ली, 2 जनवरी 2026। भारतीय रेल ने देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन का सपना पूरा कर दिया है। वर्ष 2026 के पहले माह यानि जनवरी में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रवाना करेंगे।

रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने इसकी पुष्टि किया है। उन्होंने नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित बैठक में घोषणा किया कि असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संपूर्ण परीक्षण, जांच और प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

ट्रेन में 16 कोच होंगे, इनमें 11 थ्री-टियर एसी कोच, 4 टू-टियर एसी कोच और 1 फर्स्ट-क्लास एसी कोच शामिल हैं। इसकी कुल क्षमता लगभग 823 यात्रियों की होगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं

  • 180 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन
  • बेहतर तकिए के साथ एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन किए गए बर्थ
  • सुगम आवागमन के लिए प्रवेश द्वारों सहित स्वचालित दरवाजे
  • बेहतर सस्पेंशन और शोर कम करने की क्षमता
  • कवच से सुसज्जित
  • उच्च स्वच्छता बनाए रखने के लिए कीटाणुनाशक तकनीक
  • उन्नत नियंत्रण और सुरक्षा प्रणालियों से सुसज्जित ड्राइवर केबिन
  • वायुगतिकीय बाहरी बनावट और स्वचालित बाहरी यात्री दरवाजे
  • दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था
  • आपातकालीन स्थिति में यात्री और ट्रेन प्रबंधक/लोको पायलट के बीच संचार के लिए आपातकालीन टॉक-बैक यूनिट।
  • सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे
  • विद्युत कैबिनेट और शौचालयों में एरोसोल आधारित अग्नि पहचान और शमन प्रणाली