देश

मोस्टवांटेड नक्सली अनल समेत 10 माओवादी ढेर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 22, 2026
1 min read • 1.2k views
मोस्टवांटेड नक्सली अनल समेत 10 माओवादी ढेर

रांची, 22 जनवरी 2026। देश के मोस्टवांटेड नक्सली अनल समेत 10 माओवादी 22 जनवरी 2026 को मुठभेड़ में ढेर हो गये। यह मुठभेड़ झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ का स्थान छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों को बताया गया है।

सुरक्षा बलों को यहां नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल सहित 9 से 10 अन्य साथी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

यह अभियान कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर चलाया। तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सलियों ने खुद को घिरा हुआ देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के दबाव बढ़ने पर कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।