जयपुर, 2 जनवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी ने राखी राठौड़ को राजस्थान बीजेपी महिला मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 1 जनवरी 2026 को इसकी घोषणा किया। राखी राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत मुझे भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो विश्वास सौंपा गया है, वह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।
















