• Home
  • देश
  • साध्वी निरंजन ज्योति ने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला
साध्वी निरंजन ज्योति ने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला

साध्वी निरंजन ज्योति ने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला

नई दिल्ली, 18 मार्च 2026। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (ओबीसी) का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में खुद यह जानकारी दी और यह दायित्व सौंपने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥

नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से आभार।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।