• Home
  • देश
  • पीएम मोदी से बातचीत के बाद नरम पड़े ट्रंप, ट्रेड डील पर बड़ा संकेत
पीएम मोदी के आगे झुके ट्रंप, ट्रेड डील का किया ऐलान

पीएम मोदी से बातचीत के बाद नरम पड़े ट्रंप, ट्रेड डील पर बड़ा संकेत

नई दिल्ली, 2 फरवरी 2026। आखिरकार वही हुआ, जिसकी उम्मीद हर भारतवासी लगाए बैठा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को नरम होना ही पड़ा। अब ट्रंप ने न केवल भारत पर लगे टैरिफ को शून्य तक ले जाने बल्कि ट्रेड डील करने का भी ऐलान कर दिया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करके मुझे बहुत सम्मान महसूस हुआ। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं, और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई बातों पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना शामिल था।

वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और, शायद, वेनेजुएला से बहुत ज़्यादा तेल खरीदने पर सहमत हुए। इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हज़ारों लोग मर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका पारस्परिक टैरिफ को कम करके 25% से 18% कर देगा। वे भी इसी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाकर शून्य कर देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 500 बिलियन डॉलर से ज़्यादा अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, बहुत बड़े पैमाने पर “बाय अमेरिकन” करने का भी वादा किया। भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध भविष्य में और भी मज़बूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं, जो ज़्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर लिखा, जैसा कि मैंने कई बार कहा है, राष्ट्रपति ट्रंप सच में प्रधानमंत्री मोदी को एक महान दोस्त मानते हैं। आज शाम व्यापार समझौते की खबर से बहुत खुश हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीमित क्षमता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके ट्रंप से हुई डील की पुष्टि की है। पीएम मोदी ने लिखा, आज अपने प्यारे दोस्त प्रेसिडेंट ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर अब 18% टैरिफ कम होगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 बिलियन लोगों की तरफ से प्रेसिडेंट ट्रंप का बहुत-बहुत धन्यवाद।

जब दो बड़ी इकॉनमी और दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी एक साथ काम करती हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के बहुत सारे मौके मिलते हैं। प्रेसिडेंट ट्रंप की लीडरशिप दुनिया भर में शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनकी कोशिशों का पूरा सपोर्ट करता है।