डॉ. सुरभि ने गर्भाशय में बड़ी गांठ की क्रिटिकल सर्जरी कर बचाई महिला की जान

28-March-2024

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गर्भाशय में बड़ी गांठ की क्रिटिकल सर्जरी कर डॉ. सुरभि महोबे ने महिला की जान बचाई है। यहां महीनों से पेट दर्द से परेशान एक महिला डॉ. कुमुद मोहबे मेमोरियल हॉस्पिटल जांच हेतु पहुंची थी। डॉ .सुरभि ने जब जांच की तो पता चला कि समस्या आसान नहीं है । महिला के गर्भाशय में बड़ी गांठ होने की जानकारी मिलने के बाद सर्जरी ही एक मात्र इलाज था। अंततः ऑपरेशन के द्वारा गांठ निकालकर उसे दर्द से छुटकारा दिलाया गया।


नगर के बल्देव बाग स्थित डॉ. कुमुद मोहबे मेमोरियल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि मोहबे के पास एक ऐसी महिला इलाज हेतु पहुंची जो कई महीनों से पेट दर्द से परेशान चल रही थी। महिला से चर्चा के बाद कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। दर्द की वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। दर्द का कारण जानने के लिए आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की गई । जांच में यह बात पता चला कि महिला के गर्भाशय में एक बड़ी गांठ है। डॉ. सुरभि ने बताया कि गांठ की साइज 28×26×15 सेंटीमीटर थी। इस तरह के केस बहुत कम मरीजों में पाए जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या खून की कमी के रूप में भी पाई गई । मरीज महिला खेमिन बाई ( 45 ) निवासी एल बी नगर के शरीर में महज 5 ग्राम खून था । 


समदा हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. निखर जैन से चर्चा कर ऑपरेशन के दौरान डीजे स्टेंट लगाने का विचार किया गया। इस हेतु पहले महिला को 12 यूनिट खून चढ़ाया गया। मरीज का खून ओ नेगेटिव होने से उसकी पूर्ति में भी कठिनाई आई, किंतु उसका इंतजाम कर लिया गया । डॉ. निखर जैन के साथ डॉ. खूंटे एवं डॉ. सुरभि मोहबे की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उक्त महिला को न केवल दर्द से निजात दिलाई वरन उसकी जान बचाकर परिजनों को राहत पहुंचाई।


Related News
thumb

भूजल का दोहन कर शुद्ध पेयजल को प्रदूषित कर रहा नगर निगम रायपुर

गंभीर पेयजल संकट की आहट के बाद भी रायपुर नगर निगम प्रशासन लगातार ऐसा कार्य कर रहा है जिससे भूजल का दोहन हो रहा है और शुद्ध पेयजल प्रदूषित हो रहा है...


thumb

महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड दुबई में बैठकर भारत से मंगाते थे सिम...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले में एक और खास जानकारी सामने आई है। दुबई में बैठे इस सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड फर्जी कंपनी को आधार बनाकर...


thumb

पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा

पृथ्वी जो सौर मण्डल में सूर्य से तीसरा एक मात्र ग्रह है, के संरक्षण के लिए वर्तमान साल 2024 में जारी की गई थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक पर एसीसी लिमिट...


thumb

पीईकेबी खदान के रेकलैमेड क्षेत्र में किया गया 400 से अधिक पौधों का ...

अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के उदयपुर ब्लॉक में 22 अप्रैल 2024 को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘पृथ्वी बनाम प्लास्टिक’ पर अदाणी इन...


thumb

महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने दो बड़े किरदारों को दबोचा

ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी रितेश यादव और राहुल वकटे को दिल्ली और गोवा से गिरफ्तार ...


thumb

बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने वाले अकबर की जमानत अर्जी खारिज

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर शहर के आधा दर्जन थानों में दर्ज मामलों के आदतन अपराधी अकबर खान की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले मे...