फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी विष्णु सरकार, करा रही आकलन

19-March-2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बरसात ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बता दें सोमवार की शाम घने बादलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे। कोरबा के पसान क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने सड़क, आंगन, खेत मे बर्फ की चादर सी बिछ गई। बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका है। 


मुआवजे की मांग

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने अपने एक्स अकॉउंट पर ट्वीट कर लिखा कि राजनांदगांव व कवर्धा जिलों सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार से अनुरोध है कि किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। यथाशीघ्र नुकसान का आंकलन करके बीमा की राशि भी दिलवाई जाए। 


खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि बुधवार की सुबह तक कई जगहों पर बारिश और ओले गिर सकते हैं। बारिश के साथ तेज हवाओं का भी असर दिखाई देगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आरेंज अलर्ट में प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम और जांजगीर चांपा में बारिश और ओला वृष्टि की आशंका जताई गई है। प्रदेश के बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के एक दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ ही मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।


किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। अगर भारी बारिश और ओलावृष्टि होती है तो खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान होगा। कुछ महीने पहले भी बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई जिलों में फसलों को नुकसान हो चुका है। कृषि मंडियों में भी कई जगह खुले में अनाज रखे हैं। अगर बारिश होती है तो खुले में रखे अनाज भीग जाएंगे। जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है उन जिलों में सब्जियों की खेती ज्यादा होती है।

Related News
thumb

भूजल का दोहन कर शुद्ध पेयजल को प्रदूषित कर रहा नगर निगम रायपुर

गंभीर पेयजल संकट की आहट के बाद भी रायपुर नगर निगम प्रशासन लगातार ऐसा कार्य कर रहा है जिससे भूजल का दोहन हो रहा है और शुद्ध पेयजल प्रदूषित हो रहा है...


thumb

महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड दुबई में बैठकर भारत से मंगाते थे सिम...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले में एक और खास जानकारी सामने आई है। दुबई में बैठे इस सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड फर्जी कंपनी को आधार बनाकर...


thumb

पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा

पृथ्वी जो सौर मण्डल में सूर्य से तीसरा एक मात्र ग्रह है, के संरक्षण के लिए वर्तमान साल 2024 में जारी की गई थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक पर एसीसी लिमिट...


thumb

पीईकेबी खदान के रेकलैमेड क्षेत्र में किया गया 400 से अधिक पौधों का ...

अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के उदयपुर ब्लॉक में 22 अप्रैल 2024 को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘पृथ्वी बनाम प्लास्टिक’ पर अदाणी इन...


thumb

महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने दो बड़े किरदारों को दबोचा

ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी रितेश यादव और राहुल वकटे को दिल्ली और गोवा से गिरफ्तार ...


thumb

बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने वाले अकबर की जमानत अर्जी खारिज

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर शहर के आधा दर्जन थानों में दर्ज मामलों के आदतन अपराधी अकबर खान की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले मे...