कुंडा (प्रतापगढ़)। नगर में राष्ट्रभक्ति की लहर बिखेरते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कुंडा रोडवेज बस अड्डा से अपराह्न 3:30 बजे शुरू हुई यह यात्रा डाकघर तिराहा, भगवंत तिराहा, सरयू नगर, मेन चौराहा, खैराती रोड और अस्पताल तिराहा होते हुए पुनः रोडवेज बस अड्डा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पहुँचकर संपन्न हुई।
यात्रा में सबसे आगे डीजे पर गूंजते देशभक्ति के गीतों ने हर किसी में उत्साह भर दिया। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनज़र कुंडा कोतवाली पुलिस की गाड़ी यात्रा के आगे-आगे मुस्तैद रही।
इस तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री सतीश चौरसिया, भाजपा नेता भूपेंद्र पांडे,डा0 मनोज पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, राम मूरत पटेल, चुन्ना तिवारी, गोलू शुक्ल,सुरेश तिवारी, राजेश शुक्ला, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, दिनेश गौतम, उमा लाल तिवारी, रीता सोनी, विमला पटेल, अमर नाथ सोनकर, राज कुमार पाल, सुमन गौतम, सौरभ मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व शकरदहा मंडल में भी आज तिरंगा यात्रा निकाली गई जहां बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
