देश

गेंहू, सरसों समेत छह फसलों की एमएसपी बढ़ी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 30, 2026
1 min read • 1.2k views
गेंहू, सरसों समेत छह फसलों की एमएसपी बढ़ी

नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026। यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिसके तहत रबी की फसल को लेकर 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया गया है. सरकार ने गेंहूं, जौ, चना, सरसों, कुसुम और मसूर का MSP बढ़ाया है। गेंहू का एमएसपी 2610 प्रति क्विंटल, चना का 5928 प्रति क्विंटल, जौ 2286 प्रति क्विंटल, मसूर 7390 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों 6613 रुपये प्रति क्विंटल, कुसुम (Safflower) का 7215 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है।

MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम के लिए 675 रुपये प्रति क्विंटल की गई है. इसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 413 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है. मसूर के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल, जौ का 136 रुपये प्रति क्विंटल, चना का 83 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं के लिए 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।