देश

फिर खुुले दिल्ली चिड़ियाघर के बंद दरवाजे

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 8, 2025
1 min read • 1.2k views
फिर खुुले दिल्ली चिड़ियाघर के बंद दरवाजे

नई दिल्ली, 8 नवंबर 2025। दिल्ली चिड़ियाघर के बंद दरवाजे 8 नवंबर 2025 से फिर खोल दिये गए। दिल्ली चिड़ियाघर ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए पुनः खुलने के बाद सामान्य सुरक्षा एवं निवारक उपायों का पालन किया जाएगा।

बता दें 28 अगस्त 2025 को जल पक्षीशाला में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का सकारात्मक मामला सामने आने के बाद, एनजेडपी को 30 अगस्त 2025 से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी सभी निर्धारित जैव सुरक्षा एवं निगरानी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा जारी ‘एवियन इन्फ्लूएंजा की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई (संशोधित 2021)’ के अध्याय छह के अंतर्गत दिशा-निर्देशों का बंद अवधि के दौरान सख्ती से पालन किया गया। प्रत्येक 15 दिन के बाद चार बार नमूना एकत्रित किया गया और एनआईएचएसएडी, भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार अंतिम सकारात्मक मामले के सभी नमूने नकारात्मक पाए गए।

सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद 8 नवंबर 2025 से चिडि़याघर को फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।