• Home
  • यूपी
  • बिजनौर में नायब तहसीलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सभी हैरत में
बिजनौर में नायब तहसीलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सभी हैरत में

बिजनौर में नायब तहसीलदार ने उठाया खौफनाक कदम, सभी हैरत में

लखनऊ, 3 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नायब तहसीलदार राजकुमार के खौफनाक कदम से सभी हैरत में हैं। राजुकमार जिले की सदर तहसील में पदस्थ रहे। वह मूल रुप से बागपत जिले के कुरडी गांव के रहने वाले थे। बुधवार 3 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह अपने सरकारी आवास पर थे और तहसील आने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान न जाने क्या हुआ, उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आये। हाल देख इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और उन्हें पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर मौके पर पहुंची। उन्होंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया है। नायब तहसीलदार राजकुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।